Panna News: रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राली यातयात पुलिस ने किये जब्त, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाही

रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राली यातयात पुलिस ने किये जब्त, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाही
शहर में धड़ल्ले से फर्राटे भरने वाले ट्रेक्टर-ट्राली पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात द्वारा अपनी टीम के साथ शहर में अवैध रूप से परिवहन करने वाले रेत से लोड चार ट्रैक्टर-ट्रालीे के चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वाहनों को थाना में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया है।

Panna News: शहर में धड़ल्ले से फर्राटे भरने वाले ट्रेक्टर-ट्राली पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात द्वारा अपनी टीम के साथ शहर में अवैध रूप से परिवहन करने वाले रेत से लोड चार ट्रैक्टर-ट्रालीे के चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वाहनों को थाना में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया है। अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन खनिज विभाग को भेजा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस स्टाफ के साथ बिना नम्बर प्लेट एवं क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलने वाले, नो पार्किंग में खडे होने वाली बसें तथा मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले ३१ वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए २२८०० रूपए वसूल किया गया। इसके साथ ही सभी ऑटो, ई-रिक्शा चालकों को हिदायत दी गयी कि वाहन चलाते यातायात नियमों का पालन करें साथ ही वाहन के सम्पूर्ण दस्तावेज जैसे की फिटनेस, बीमा, परमिट, ड्रायविंग लाईसेंस सहित अन्य सभी दस्तावेज अपने साथ में रखें।


Created On :   9 March 2026 2:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story