Panna News: संचारण-संधारण संभाग में धूमधाम से मनाया गया विद्युत लाईनमैन दिवस, ४३ लाइन कर्मियों का किया गया सम्मान

संचारण-संधारण संभाग में धूमधाम से मनाया गया विद्युत लाईनमैन दिवस, ४३ लाइन कर्मियों का किया गया सम्मान
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संचारण एवं संधारण संभाग पन्ना में लाइनमैन दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोसे उपस्थित रहे।

Panna News: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संचारण एवं संधारण संभाग पन्ना में लाइनमैन दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोसे उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंपनी स्तर पर 5 उत्कृष्ट लाइन कर्मियों को सम्मानित किया गया जबकि संभागीय स्तर पर 43 लाइन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता श्री निकोसे ने लाइन कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि लाइनमैन विद्युत व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सभी कर्मियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आव्हान किया।

वहीं कार्यपालन अभियंता अमितेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में लाइनमैन को कंपनी के हीरो बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वह निरंतर सेवा देकर विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी लाइन कर्मियों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा प्रदान करने तथा कंपनी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आव्हान किया। इस अवसर पर सभी लाइनमैन को सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई तथा प्रबंध संचालक के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के सभी संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरदीप सिंह परिहार द्वारा किया गया जबकि अंत में विनोद कुमार सक्सेना सहायक अभियंता ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Created On :   9 March 2026 2:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story