शाहनगर न्यूज: बहन से फोन पर बात करते समय महिला को सर्प ने डसा, मौत

बहन से फोन पर बात करते समय महिला को सर्प ने डसा, मौत
हादसे की जानकारी लगते ही परिजन आनन-फानन में महिला को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

शाहनगर डिजिटल डेस्क। शाहनगर थाना क्षेत्र शुर्रू गांव में सर्पदंश से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मंगलवार की रात्रि 8बजे मृतका हक्की बाई यादव पति मिठाई लाल यादव निवासी रामगढ़ा बताई जा रही है। बताया गया कि महिला तीज त्यौहार के चलते अपने मायके शुर्रू आई हुई थी। घर में अपनी सगी बहन से फोन पर बात करते समय जहरीले काले सर्प ने उसके दाहिने पैर में डस लिया।

हादसे की जानकारी लगते ही परिजन आनन-फानन में महिला को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार सुबह बीएमओ डॉ. सर्वेश लोधी ने मृतका का पीएम किया। इसके बाद शाहनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी कर रहे हैं।


Created On :   9 Sept 2026 7:00 PM IST

Tags

Next Story