- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- परभनी
- /
- मानवत नगर परिषद में प्रधानमंत्री...
धोखाधड़ी: मानवत नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के ₹3.58 करोड़ के कथित घोटाले का मामला उजागर, जिम्मेदारों पर केस

Parbhani News. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त 3 करोड़ 58 लाख रुपये के सरकारी फंड में कथित वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में म्हाडा की शिकायत पर मानवत नगर परिषद के तत्कालीन मुख्याधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मानवत पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 1 अप्रैल 2019 से 30 मार्च 2022 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को वितरित की जाने वाली राशि को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया। इस कथित वित्तीय अनियमितता का खुलासा म्हाडा के वित्त विभाग द्वारा किए गए ऑडिट के दौरान हुआ।
यह भी पढ़े -आषाढ़ी वारी पालखी सोहला के स्वागत को तैयार परभणी जिला प्रशासन, जिले से होकर गुजरेंगी 43 दिंडियां
ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर म्हाडा ने नगर परिषद को राशि वापस जमा करने के लिए कई नोटिस जारी किए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।
म्हाडा के सतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी महेश विष्णु चव्हाण की शिकायत पर मानवत पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक न्यासभंग), 420 (धोखाधड़ी) और 34 (समान उद्देश्य) के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक दर्शन शिंदे कर रहे हैं। पुलिस पूरे वित्तीय लेन-देन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच में जुटी है।
Created On :   3 July 2026 7:09 PM IST












