- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- परभनी
- /
- चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर...
सोशल मीडिया पर वायरल: चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील - मामला दर्ज, बिना किसी अनुमति शासकीय कक्ष में किया प्रवेश

Parbhani News. गंगाखेड़ तहसील के रानीसावरगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी पर अनधिकृत रूप से बैठकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो (रील) बनाने के आरोप में आरोपी के विरुद्ध पिंपलदरी पुलिस थाने में बुधवार, 6 मई को मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े -शिवसेना उबाठा गुट में लगी सामूहिक त्यागपत्रों की झड़ी, सांसद संजय जाधव के पाला बदलने की अटकलें तेज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. जुनैद शेख रानीसावरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पिछले माह 7 अप्रैल की शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच आरोपी महारुद्र मुरकुटे (35, रानीसावरगांव) ने चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति में बिना किसी अनुमति के उनके शासकीय कक्ष में प्रवेश किया।
आरोपी ने अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम के लिए एक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। शासकीय कार्य में व्यवधान और पद की गरिमा के उल्लंघन को देखते हुए डॉ. जुनैद शेख की शिकायत पर पिंपलदरी पुलिस ने बुधवार को मामला पंजीकृत किया है। मामले की अगली जांच पुलिस हवलदार पायघन द्वारा की जा रही है।
Created On :   7 May 2026 7:30 PM IST













