- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- केन नदी में निकली विशाल तिरंगा...
पवई न्यूज: केन नदी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा माहौल

डिजिटल डेस्क पवई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पवई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उमरहट में केन नदी पर अनूठी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में उमरहट घाट से कुपना घाट तक बोटों पर सवार होकर सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बोटों पर लहराते विशाल तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों से केन नदी का तट देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
यात्रा की शुरुआत उमरहट घाट से हुई। बोटों पर सवार विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, महिला समूह और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर कुपना घाट की ओर रवाना हुए। पूरे मार्ग में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के जयघोष गूंजते रहे। नदी की लहरों के बीच लहराते तिरंगों का नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
जनपद अध्यक्ष मोहिनी आनंद मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। सभी नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
Created On :   13 Aug 2026 7:52 PM IST











