स्वतंत्रता दिवस पर माउंटेन गर्ल ने की किलिमंजारो चोटी पर फतेह

स्वतंत्रता दिवस पर माउंटेन गर्ल ने की किलिमंजारो चोटी पर फतेह

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था तब पवई विधानसभा के सिमरिया ग्राम की माउंटेन गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली पर्वतारोही गौरी अर्जरिया साउथ अफ्रीका के तंजानिया स्थित सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो जिसकी ऊंचाई समुंद्र तल से 19341 फिट है जिस पर गौरी अरजरिया ने चढाई कर भारत देश का तिरंगा शान से फहराया। बता दें की गौरी अरजरिया पन्ना जिले के पवई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया के मध्यम परिवार की बेटी है। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एंबेसडर है। गौरी ने इससे पहले देश की 5 सबसे ऊंची चोटियों की चढ़ाई कर चुकी हैं यह उनकी छटवी चढाई थी। उन्होंने जिला, प्रदेश के साथ-साथ भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

Created On :   19 Aug 2023 6:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story