पवई न्यूज: नवरात्र में भक्ति के रंग में रंगा पवई, जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजन

नवरात्र में भक्ति के रंग में रंगा पवई, जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजन
बस स्टैंड स्थित गजानन सरकार दुर्गा उत्सव समिति में आज सुंदरकांड पाठ का आयोजन

डिजिटल डेस्क पवई। पवई नगर सहित आसपास के आंचलिक क्षेत्रों में इन दिनों नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। देवी मंदिरों से लेकर दुर्गा पूजा पंडालों तक धार्मिक आयोजनों की धूम है। भक्त माता रानी की आराधना में लीन हैं, वहीं विभिन्न स्थानों पर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

इसी क्रम में पवई नगर के बस स्टैंड स्थित गजानन सरकार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आज शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में श्रद्धालु धार्मिक भाव के साथ शामिल होकर भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन होंगे। नवरात्रि के अवसर पर नगर में जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।


Created On :   18 Oct 2026 3:04 PM IST

Tags

Next Story