- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- शासकीय महाविद्यालय पवई में...
पवई न्यूज: शासकीय महाविद्यालय पवई में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ

डिजिटल डेस्क पवई। नशे से दूरी ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से मंगलवार, 13 अक्टूबर को शासकीय महाविद्यालय पवई में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्य राघवेंद्र सिंह बुंदेला एवं रवि प्रकाश सक्सेना ने विद्यार्थियों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और मदिरा जैसे मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने नशे के कारण होने वाले गंभीर और असाध्य रोगों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
सामूहिक शपथ लेकर दिया नशामुक्ति का संदेश
नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ली। सभी ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संस्था प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें नोडल अधिकारी डॉ. केडी सिंह (सहायक प्राध्यापक), सुश्री पूजा आठिया, डॉ. विद्युत शर्मा, डॉ. केपीएस परमार, डॉ. अरुणा सेवते, डॉ. नारायण सिंह, डॉ. विनोद पंकज मिश्रा, डॉ. पुष्पराज चौरसिया, डॉ. शमशेर अली, दीपेंद्र कुमार सतनामी, आशीष कुमार गंधर्व, राजकुमार पटेल, कोरिया चौधरी, श्रीमती जाहिदा बेगम, राहुल अहिरवार, अर्जुन वाल्मीकि, कमल खंगार, शरीफ मोहम्मद एवं विनोद कुमार अहिरवार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Created On :   13 Oct 2026 7:37 PM IST












