- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- सांदीपनि विद्यालय में नि:शुल्क...
Pawai News: सांदीपनि विद्यालय में नि:शुल्क स्कूल बसों का संचालन शुरू

डिजिटल डेस्क,पवई। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलने जा रही है। शासन द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालय में नि:शुल्क स्कूल बस सेवा की शुरुआत की गई है। पहले चरण में दो बसों का संचालन हथकुरी और पड़रिया मार्ग पर किया जाएगा। इससे विद्यालय से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह परमार, एस एम सी अध्यक्ष बसंत सक्सेना, रूप नगायच महिला मोर्चा प्रदेश समिति सदस्य , विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण नगायच , सहित विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
चार बसें और आने के बाद बढ़ेगा दायरा
विद्यालय में फिलहाल दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा चार बसें आना बाकी हैं। इनके आने के बाद अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी नि:शुल्क परिवहन सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इस पहल से दूर-दराज के गांवों से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में सहूलियत होगी और उनके अभिभावकों को भी परिवहन की चिंता से राहत मिलेगी।
ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
नि:शुल्क बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंचना आसान होगा। खासकर उन विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। शेष चार बसों के आने के बाद सेवा का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।
Created On :   9 Oct 2026 8:41 PM IST












