- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की...
पवई न्यूज: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बस स्टैंड पर फूंका पुतला

डिजिटल डेस्क पवई | मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पवई ने बस स्टैंड के पास प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी दहन किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है। उनका कहना था कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और सत्ताधारी दल के इशारे पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुतला दहन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है। यदि चुनाव आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी।
ये रहे मौजूद: प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित अनिल तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र नामदेव, वरिष्ठ कांग्रेसी रम्मू मणि यादव, रामसेवक सिंगरौल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल सिंह, भूपत साह बुंदेला, जीवन लाल सिद्धार्थ, शरण लोधी, खुशी लाल चौधरी, छबिलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   8 Oct 2026 4:53 PM IST












