- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की...
पवई न्यूज: सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण, 487 आवेदन पहुंचे

डिजिटल डेस्क पवई। शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लोगों को उनके गांव-क्षेत्र में ही दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और योजनाओं के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना पुष्पराज सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी आनंद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में 12 विभागों से संबंधित कुल 487 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 432 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 7 आवेदन अपात्र पाए गए। वहीं 48 आवेदन निराकरण के लिए लंबित हैं, जिन पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व विभाग में सबसे अधिक 118 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 91 का निराकरण किया गया। सामाजिक न्याय विभाग के 93 में से 87, श्रम विभाग के 81 में से 80 तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 68 में से 65 आवेदनों का मौके पर निराकरण हुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 41 में से 40 और उच्च शिक्षा विभाग के सभी 31 आवेदनों का निराकरण किया गया।
मौके पर समाधान मिलने से ग्रामीणों को राहत
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी, आवेदन और समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की विभागवार सुनवाई कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की।
Created On :   3 Oct 2026 6:46 PM IST












