पवई न्यूज: गांव की बेटी और पवई के छात्र ने मिलकर जिले में मारी बाजी

गांव की बेटी और पवई के छात्र ने मिलकर जिले में मारी बाजी
मोगली उत्सव प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में मोहिनी यादव और अनिकेत पटेल की टीम प्रथम, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

पवई। गांव की बेटी और पवई के छात्र ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले में पवई विकासखंड का नाम रोशन किया है। मोगली उत्सव प्रतियोगिता परीक्षा के जिला स्तरीय आयोजन में कनिष्ठ वर्ग में शासकीय माध्यमिक शाला हड़ा की छात्रा कुमारी मोहिनी यादव और संदीपनी स्कूल पवई के छात्र अनिकेत पटेल की टीम ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ दोनों विद्यार्थियों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता के बाद दोनों विद्यार्थियों के साथ उनके विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों में भी खुशी का माहौल है। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों विद्यार्थी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सफलता से दूसरे विद्यार्थियों को भी मिलेगी प्रेरणा

मोहिनी और अनिकेत की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने का उत्साह बढ़ेगा। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर देती हैं। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना दोनों विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के हरिलाल अहिरवार, अमित कुमार जैन, श्रीमती अंजना बागरी, बलिराम नामदेव, मकुंदी लाल रजक और शहजाद मोहम्मद सहित शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


Created On :   1 Oct 2026 4:39 PM IST

Tags

Next Story