- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- उपजेल में गूंजी श्रीमद्भागवत कथा की...
Pawai News: उपजेल में गूंजी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, बंदियों को मिला आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश

डिजिटल डेस्क,पवई। उप जेल पवई में बंदियों के बीच आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 29 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जेल प्रशासन पवई के आयोजन में कथा व्यास डॉ. रजनीश शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।।
आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, कर्म, भक्ति और जीवन के मूल्यों से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से बंदियों को आध्यात्मिक एवं नैतिक संदेश दिया जाएगा। कथा के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, सदाचार और अच्छे आचरण की प्रेरणा देने का प्रयास किया जाएगा।
उप जेल पवई के अधीक्षक अभिमन्यु पांडेय सहित समस्त जेल स्टाफ आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटा है। जेल परिसर में होने वाला यह धार्मिक आयोजन बंदियों के लिए आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें जीवन में सकारात्मक दिशा अपनाने की प्रेरणा देगा।
कथा के प्रथम दिवस मंगलवार को कथा व्यास डॉ. रजनीश शास्त्री द्वारा कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, संस्कार और मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया । आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित है।
Created On :   29 Sept 2026 6:48 PM IST












