पवई न्यूज: 14 महीने के कार्यकाल के बाद एसडीओपी भावना दांगी की विदाई, भावुक हुए साथी

14 महीने के कार्यकाल के बाद एसडीओपी भावना दांगी की विदाई, भावुक हुए साथी
थाना परिसर में आयोजित हुआ विदाई समारोह, शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क पवई। पवई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) श्रीमती भावना दांगी के स्थानांतरण पर शनिवार को थाना परिसर पवई में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारों ने उनके 14 माह के कार्यकाल को याद करते हुए अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बीते दिनों मध्यप्रदेश गृह विभाग पुलिस द्वारा अनुविभागीय अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई थी। इसमें पवई एसडीओपी भावना दांगी का स्थानांतरण राजगढ़ जिले के लिए किया गया है। स्थानांतरण की जानकारी के बाद थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में थाना प्रभारी सुशील अहिरवार सहित पुलिस थाना पवई का समस्त स्टाफ और पत्रकार शामिल हुए।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एसडीओपी भावना दांगी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने पवई में उनके करीब 14 माह के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय को याद किया। सभी ने कहा कि उनका व्यवहार और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहेगी।

विदाई के दौरान भावुक हुईं एसडीओपी -

समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान एसडीओपी भावना दांगी भावुक हो गईं। उन्होंने पवई में बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां उन्हें पुलिस स्टाफ, पत्रकारों और क्षेत्र के लोगों का लगातार सहयोग मिला। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पवई में बिताया समय उनकी स्मृतियों में हमेशा रहेगा।

अंत में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारों ने उन्हें राजगढ़ में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और भावुक माहौल में विदाई दी।


Created On :   26 Sept 2026 5:52 PM IST

Tags

Next Story