पवई न्यूज: पवई के अखिलेश सेन MPPSC परीक्षा में चयनित होकर बने आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी

पवई के अखिलेश सेन MPPSC परीक्षा में चयनित होकर बने आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी
उनकी सफलता में माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और स्वयं अखिलेश की वर्षों की अथक मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका रही

डिजिटल डेस्क पवई। सीमित संसाधन और आर्थिक कठिनाइयाँ किसी व्यक्ति के सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास मजबूत हो। इसका प्रेरणादायी उदाहरण पवई के होनहार युवा अखिलेश सेन ने प्रस्तुत किया है। अखिलेश सेन ने MPPSC द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

अखिलेश सेन सरस्वती शिशु मंदिर पवई के आचार्य सुरेश सेन के सुपुत्र हैं। आर्थिक रूप से कमजोर पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद अखिलेश ने हार नहीं मानी। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने निरंतर अध्ययन और परिश्रम जारी रखा। संघ कार्यालय में रहकर एवं सेवा भारती से मिली दिशा निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन ने भी उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग किया।

अखिलेश की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की खुशी नहीं, बल्कि पवई के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का संकल्प रखते हैं।

उनकी सफलता में माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और स्वयं अखिलेश की वर्षों की अथक मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अखिलेश सेन को इस शानदार उपलब्धि पर पवई क्षेत्र वासियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की जा रही हैं।


Created On :   30 Sept 2026 6:34 PM IST

Tags

Next Story