- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- पवई अस्पताल में 100 टीबी मरीजों को...
Pawai News: पवई अस्पताल में 100 टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी, कोनी में 113 पशुओं का उपचार

डिजिटल डेस्क,पवई। सामाजिक सरोकार के तहत जेके सीमेंट की ओर से क्षेत्र में स्वास्थ्य, पशुधन संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान पवई के शासकीय अस्पताल में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं, वहीं कोनी गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर लगाकर पशुओं का उपचार और दवाओं का वितरण किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ विभिन्न स्थानों पर श्रमदान भी किया गया।
पवई अस्पताल में 100 टीबी मरीजों को पोषण किट
शासकीय अस्पताल पवई में 100 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं। इसका उद्देश्य मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा। इस दौरान टीबी से बचाव, नियमित उपचार और पोषण के महत्व को लेकर भी जागरूक किया गया।
कोनी में पशु स्वास्थ्य शिविर, 113 पशुओं को दी दवा
कोनी गांव में आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचे। शिविर में 113 पशुओं को किलनी नाशक एवं कृमिनाशक दवा दी गई। 25 बांझ पशुओं का उपचार किया गया, जबकि 46 नवजात बछड़ों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। जरूरतमंद पशुओं का प्राथमिक उपचार भी किया गया। पशुपालकों को 40 किलो मिनरल मिक्सचर का वितरण किया गया।
स्वच्छता के लिए किया श्रमदान, ग्रामीणों को किया जागरूक
स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को व्यक्तिगत एवं आसपास के वातावरण की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान प्रमुख स्थानों पर श्रमदान कर सफाई की गई। लोगों से स्वच्छता को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार सामाजिक जिम्मेदारी के तहत स्वास्थ्य, पशुधन और स्वच्छता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।
Created On :   1 Oct 2026 8:39 PM IST












