पवई न्यूज: गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का किया गया सम्मान

गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क पवई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर परिषद पवई में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

स्वच्छता के सिपाहियों का सम्मान, सफाई मित्रों को किया सम्मानित-

नगर परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, सीएमओ विनीत नगायच सहित पार्षदगण, नगर परिषद में नियुक्त एल्डरमेन, सफाई दरोगा सुरेंद्र वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि समेत सफाई कर्मचारी एवं नगर परिषद का स्टाफ मौजूद रहा।कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वे नियमित रूप से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में योगदान देते हैं।

गांधी जयंती के मौके पर आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में सामने आया।


Created On :   2 Oct 2026 5:09 PM IST

Tags

Next Story