पवई: रिश्ते में लगने वाले फूफा ने जंगल ले जाकर दो नाबालिग बच्चो को जान से मारने की कोशिश

रिश्ते में लगने वाले फूफा ने जंगल ले जाकर दो नाबालिग बच्चो को जान से मारने की कोशिश

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पवई में किराये के मकान लेकर पढाई कर रहे दो नाबालिग छात्रो को उसके रिश्ते में लगने वाले फूफा द्वारा पवई के सिल्वर फॉल स्थित जंगल में ले जाकर जान से मारने की प्रयास किया गया। आरोपी फूफा द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दोनो छात्रो को पुलिस द्वारा सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो छात्रो को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है। घटना के संबध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार ग्राम डरा निवासी दो छात्र रजनीश सिंगरौल पिता पुरूषोत्तम सिंगरौल तथा राजवीर सिंगरौल पिता बालचंद्र सिंगरौल पवई के वार्ड क्रमांक ३ में किराए के मकान में रहकर पढाई करते है। गत दिवस सोमवार को लगभग ०२ बजे आरोपी सुन्दर सिंगरौल निवासी ग्राम पडेरी जो कि दोनो छात्रो का रिश्ते में फूफा बताया जाता है उनके किराए के घर में पहँुचा और दोनो को अपनी मोटर साइकिल से दवाई लाने के बहाने अपनी मोटर साइकिल में बैठाकर सिल्वर फॉल ले गया और दोनो बच्चो को पत्थर से पीटकर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने लगा आरोपी द्वारा पत्थर से पीटे जाने से दोनो बच्चो लहुलुहान हो गए।

इस दौरान एक बच्चा राजवीर सिंगरौल वहां से भाग निकला जिसे पास में ही वन विभाग की टीम जंगल में भ्रमण करते हुए दिखाई दी लहुलुहान छात्र ने घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग के टीम के सदस्य को दी गई जिस पर वन विभाग की टीम द्वारा बच्चे का ढांढस बंधाते हुए तत्काल ही पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पवई थाने से उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय प्रधान आरक्षक गणेश सिंह पुलिस बल के साथ मौेके पर पहँुचे तथा आरोपी फुफा को तत्काल ही हिरासत में लेकर दोनो लहुलुहान बच्चो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में घायल बच्चो का प्राथमिक उपचार हुआ तथा उन्हे पन्ना जिला चिकित्सालय भेजा गया आरोपी फूफा द्वारा दोनो बच्चों के साथ ऐसा कृत्य क्यो किया इसकी जानकारी सामने नही आई पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Created On :   27 Sep 2023 7:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story