- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- जपं अध्यक्ष पवई द्वारा दिव्यांगों...
जपं अध्यक्ष पवई द्वारा दिव्यांगों को वितरित की गईं ट्राईसाईकिल एवं अन्य सामग्री
By - Sanjana Namdev |2 Jun 2023 7:09 AM GMT
डिजिटल डेस्क,पवई नि.प्र.। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत परिसर पवई में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें दिव्यांगों का परीक्षण किया गया था गुरुवार को शिविर में चयनित 35 दिव्यांगजनों को जनपद पंचायत अध्यक्ष पवई श्रीमती मोहिनी आनंद मिश्रा के द्वारा दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
इसके साथ ही उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के 13 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिव्यांगों के बीच में केक काटकर वैवाहिक जीवन की 13 वीं वर्षगांठ भी मनाई। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगो के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर हितग्राही दिव्यांगों के साथ जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, पंचायत सचिव मौजूद रहे।
Created On :   2 Jun 2023 7:09 AM GMT
Next Story