Pune City News: गौ-अन्नकूट महोत्सव में गौशालाओं को 600 किलो खाद्य सामग्री भेंट

गौ-अन्नकूट महोत्सव में गौशालाओं को 600 किलो खाद्य सामग्री भेंट
  • श्री सालासर हनुमान चालीसा मंडल का आयोजन
  • राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित गौशालाओं में पहुंचाई जाएगी सामग्री

भास्कर न्यूज, पुणे। श्री सालासर हनुमान चालीसा मंडल के तत्वावधान में गौ-अन्नकोट महोत्सव 2025 का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन रविवार शाम गंगाधाम स्थित गोयल गार्डन में संपन्न हुआ। पुणे शहर के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके गौ-अन्नकोट महोत्सव में लगभग 3000 से अधिक गौ-भक्तों ने भाग लिया। वातावरण जय गौ माता और जय श्री सालासर हनुमान के जयघोषों से गूंज उठा।

- राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित गौशालाओं में पहुंचाई जाएगी सामग्री

पिछले 9 सालों से मंडल द्वारा कसाईखानों से छुड़ाई गई या परित्यक्त गायों का संरक्षण करता है। इस वर्ष के महोत्सव में 51 से अधिक गौशालाओं को प्रत्येक को लगभग 600 किलो गौ-खाद्य सामग्री प्रदान की गई। इसमें सरकी पेंड, मिक्स गौ-खाद्य, चनाफोल, तुअर चुनी, मक्का चुनी, भुसा और गुड़ शामिल थे। यह संपूर्ण गौ-खाद्य सामग्री महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में स्थित गौशालाओं तक पहुंचाई जाएगी।

मुरारी दाहिमा के भजनों की अमृत वर्षा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति व समाजसेवक गिरीध श्रीनिवास काले, मुख्य यजमान के रूप में श्यामसुंदर सीताराम कलंत्री, महाप्रसाद यजमान पुष्पा कासट, विष्णु चमाडिया, नरेश जालान तथा गौ-खाद्य यजमान बंकटलाल, राजु व दिलीप मुंदड़ा उपस्थित थे। हैदराबाद के भजन गायक मुरारी दाहिमा ने मधुर वाणी में भजनों की अमृत वर्षा की। उपस्थित श्रद्धालु जय श्री राम और जय गौ माता के भावों में डूब गए। कार्यक्रम का संचालन शुभम मंत्री ने किया।

Created On :   11 Nov 2025 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story