चौथी महिला नीति: बच्चों के नाम में जुड़ेगा मां का नाम - फिर पिता और अंत में लगेगा उपनाम

बच्चों के नाम में जुड़ेगा मां का नाम - फिर पिता और अंत में लगेगा उपनाम
  • नाम में जुड़ेगा मां का नाम
  • पिता और अंत में उपनाम लगेगा

डिजिटल डेस्क, पुणे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने चौथी महिला नीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, अब तक हम बच्चों के नाम के पहले पिता का नाम देखते आए हैं। पिछले कुछ सालों में कुछ लोग अनायास ही अपने नाम के आगे मां का नाम लगाते नजर आ रहे हैं। ऐसे नाम सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। कुछ लोगों ने सरकारी दस्तावेज़ों पर भी माता और पिता का नाम लिखने की प्रथा शुरू कर दी है। महाराष्ट्र को हमेशा प्रगतिशील राज्य कहा जाता है। प्रदेश में जल्द ही चौथी महिला नीति लाई जा रही है। इस नीति के मुताबिक अब बच्चों के नाम के आगे मां का नाम लगाने का प्रावधान है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के नेतृत्व में चौथी महिला नीति पेश की गई है, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

इस पॉलिसी को बहुत सोच-समझकर पेश किया गया है। पहले बच्चे के जन्म के बाद पिता का नाम जोड़ा जाता था। यानि पहले बच्चे का नाम, फिर पिता का नाम और अंत में उपनाम लगता था। अब नया फैसला लिया है, जिसके बाद पहले लड़के या लड़की का नाम, फिर मां का नाम, फिर पिता का नाम और अंत में उपनाम रहेगा।

Created On :   25 Dec 2023 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story