- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- नवले पुल क्षेत्र में सड़क हादसा,...
Pune City News: नवले पुल क्षेत्र में सड़क हादसा, कॉलेज छात्र की मौत; सहपाठी युवती घायल

भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे के कात्रज बाह्यवलण मार्ग स्थित नवले पुल परिसर में सड़क हादसे में कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी सहपाठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना निजी ट्रैवल्स बस की टक्कर से हुई।
मृतक की पहचान सक्षम उर्फ नितीन जुनावणे (19), निवासी धायरी फाटा, सिंहगढ़ रोड के रूप में हुई है। हादसे में उसकी साथ बैठी सहपाठी युवती घायल हो गई। घायल युवती ने इस संबंध में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, सक्षम और उसकी सहपाठी दोपहिया वाहन से नवले पुल क्षेत्र से कात्रज की ओर जा रहे थे। उसी दौरान यात्रियों को ले जा रही एक निजी ट्रैवल्स बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सक्षम को उपचार से पहले ही मृत घोषित कर दिया। घायल युवती का उपचार जारी है।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रियंका निकम द्वारा की जा रही है।
Created On :   16 Feb 2026 3:25 PM IST












