आरोप-प्रत्यारोप: मराठा आरक्षण पर भाजपा नेताओं की महाराष्ट्र में एक और दिल्ली में दूसरी भूमिका

मराठा आरक्षण पर भाजपा नेताओं की महाराष्ट्र में एक और दिल्ली में दूसरी भूमिका
राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले का आरोप

डिजिटल डेस्क, पुणे। मराठा आरक्षण को लेकर राज्य सरकार द्वारा कड़ा रुख नहीं अपनाने के कारण एक बार फिर से मनोज जारांगे पाटिल भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक राज्य सरकार मराठों को सशर्त कुनबी प्रमाणपत्र नहीं देगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कल (25 अक्टूबर) दिल्ली का औचक दौरा किया। उनके इस दिल्ली दौरे पर कई आरोप-प्रत्यारोप भी लगे। अब इसे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार और कुछ बीजेपी सांसदों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मीडिया को बयान देते यह आरोप लगाया कि, भाजपा मतलब भारतीय जुमला पार्टी है। उसके नेता और सांसद महाराष्ट्र में आरक्षण की बात करते हैं और दिल्ली में दूसरी बात करते हैं।

पुणे के बारामती लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मराठा आरक्षण का सवाल सबसे ज्यादा बार संसद में उठाया है। हमने संसद में लगातार अपनी बात रखी है। हमारी लाइन महाराष्ट्र में भी वही है और दिल्ली में भी वही। मगर भाजपा यानी भारतीय जुमला पार्टी के नेता महाराष्ट्र में आरक्षण की बात करते हैं और दिल्ली में दूसरी बात करते हैं। चुनाव के दौरान जब देवेंद्र फड़नवीस बारामती आए थे और कहा था कि हम पहली कैबिनेट में मराठा आरक्षण देंगे। तब वह सीएम थे, बाद में डीसीएम बन गये, अब डीएसीएम 1 बन गए। उसके बाद कैबिनेट की कई बैठकें हुई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। दिल्ली में भाजपा के लोकसभा सदस्यों ने धनगर, मराठा, लिंगायत, मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने का विरोध किया है। इससे भाजपा इस मामले में बेनकाब हो गई है, यह आरोप भी सांसद सुप्रिया सुले ने लगाया।

Created On :   26 Oct 2023 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story