उपलब्धि: एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज का राहुरी स्टेशन बना देश का नंबर एक सीमेन स्टेशन

एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज का राहुरी स्टेशन बना देश का नंबर एक सीमेन स्टेशन
  • राहुरी सीमेन स्टेशन को देश का नंबर एक सीमेन स्टेशन का दर्जा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने गुणवत्ता, पशु आनुवंशिकी से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों पर राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) डेयरी सर्विसेज के महाराष्ट्र के राहुरी सीमेन स्टेशन को देश का नंबर एक सीमेन स्टेशन का दर्जा दिया है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की केंद्रीय निगरानी इकाई (सीएमयू) ने 55 स्टेशनों की एक तकनीकी ऑडिट रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत की है। इसमें राहुरी सीमेन स्टेशन को 97 अंक दिए गए है। जबकि उत्तरप्रदेश का सलोन (एनडीएस का स्टेशन) का पशु बीजक केंद्र दूसरे स्थान पर रहा, जिसे 95 अंक प्राप्त हुए है। सीएमयू की रिपोर्ट में कुल 9 स्टेशनों को 90 से ज्यादा अंक और ए ग्रेड दिए गए है।

एनडीडीबी के चैयरमैन डॉ मीनेश शाह ने कहा कि हम सभी के लिए यह एक गर्व का विषय है और इसमें हमें डेरी किसानों के लिए और भी कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इसका श्रेय पशु चिकित्सक विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की टीम को दिया है, जो दुधारू पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने और घरेलू प्रजातियों के आनुवांशिकी बढाने की दिशा में कार्य कर रहे है।

एनडीडीबी डेरी स र्वेसेज के सीमेन स्टेशन न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में पेशेवरों द्वारा संचालित सर्वश्रेष्ठ सीमेन स्टेशन हैं। ये स्टेशन कड़ाई से गुणव्ता मानकों के साथ-साथ बीमारी मुक्त सीमेन के उत्पादन के लिए जैव सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करते हैं। डॉ शाह ने कहा कि सीएमयू की मूल्यांकन रपट और हमारे स्टेशनों को प्राप्त अंक हमारी प्रक्रिया और विशेषज्ञताकी पुनर्पुष्टि करते हैं। एनडीएस स्टेशनों के पास 35 प्रजाति के लगभग 1800 बैल है, जिनकी कुल 5.2 करोड़ सीमेन खुराकें मूल्यांकन अवधि (2022-23) में बेची गई। साथ ही ये इन वीवो और इनविट्रो भ्रूण उत्पादन और स्थानांतरण में भी सक्रिय रूप से शामिल है।

Created On :   16 Oct 2023 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story