- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- अवैध नशीली गोलियों के साथ आरोपी...
रीवा न्यूज: अवैध नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार,

डिजिटल डेस्क रीवा।मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुढ़ पुलिस ने अवैध नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से 1500 नग गोलियां मिलीं। आरोपी के पास इन दवाओं का कोई वैध लाइसेंस या पर्ची नहीं पाई गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त बालेश्वर उर्फ गुल्लु प्रजापति पिता रामाश्रय प्रजापति 33 वर्ष निवासी गुढ़ वार्ड क्र 08 रीवा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Created On :   4 Aug 2026 7:15 PM IST
Next Story










