- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- देवरानी-जेठानी गईं थीं मायके, घर...
रीवा न्यूज: देवरानी-जेठानी गईं थीं मायके, घर में हुई चोरी

भास्कर न्यूज रीवा |चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया नंबर-१ में एक घर सूना मिलते ही चोरों ने ताला तोडक़र नकदी और आभूषण पार कर दिए। घर के सामने रहने वाले भतीजे द्वारा जानकारी दिए जाने पर परिवार के लोग पहुंचे और थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह चोरी लगभग ९५ हजार की है। बताया गया है कि
रोजी-रोटी के लिए पुणे में रह रहे राहुल साकेत के घर में यह चोरी उस समय हुई जब घर में कोई नहीं था। राहुल की पत्नी और भाभी अपने मायके गईं थीं। देवरानी-जेठानी के मायके चले जाने से घर पूरी तरह खाली था, इसी का फायदा चोरों ने उठाया। बीती रात हुई इस चोरी की सबसे पहले जानकारी घर के सामने रहने वाले भतीजे को हुई। उन्होंने सुबह चैनल गेट का कुंदा टूटा देख चाची को फोन पर जानकारी दी। जिस पर वे मौके पर पहुंचीं और देखा कि घर के अंदर ३ कमरे के ताले टूटे हैं। उन्होंने रुपए और आभूषण बॉक्स में रखे थे, जो चोर ले गए हैं। चोरी की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Created On :   5 Aug 2026 6:39 PM IST










