Rewa news: सरकारी ज़मीन पर किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

सरकारी ज़मीन पर किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
अवैध कब्जा हटाया गया

डिजिटल न्यूज़ रीवा

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धोबिया टंकी के समीप अनाथालय से लगी हुई सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। इस जमीन पर अतिक्रमणकारियों द्वारा वर्षों से अवैध कब्जा कर मैरिज गार्डन संचालित किया जा रहा था।

सीमांकन के बाद सरकारी जमीन को चिन्हित कर नगर निगम, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

Created On :   28 July 2026 1:44 PM IST

Tags

Next Story