Rewa News: नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी समीर खान को न्यायालय में पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा में निरुद्ध है।

डिजिटल डेस्क,रीवा। थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा नाबालिक अपहृता को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि फरियादी व्दारा उसकी नाबालिक लडकी के गुम होने के रिपोर्ट थाना सेमरिया में दर्ज कराई थी जिसकी रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना उपरांत अपहृत नाबालिक लडिकी की तलाश कर दस्तयाब किया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष कथन कराया गया। कथन में उसने बताया कि शुभम उर्फ निखिल दाहिया उसको जबरन बहला फुसला कर भगा ले गया था एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था इस पर प्रकरण में धारा-87,351(3) बीएनएस का इजाफा किया गया एवं अपहृता को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।

आरोपी शुभम दाहिया उर्फ निखिल दाहिया उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया जिला रीवा को दस्तयाब किया गया एवं पूंछतांछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया इसके उपरांत उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी समीर खान को न्यायालय में पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा में निरुद्ध है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सेमरिया में अन्य आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

इस कार्रवाई में एएसआई रामशिरोमणि सिंह बघेल के अलावा आरक्षक प्रबल त्रिपाठी संजय माँझी, जीतेन्द्र बागरी तथा विक्रम वर्मा शामिल रहे।

Created On :   17 Oct 2026 8:57 PM IST

Next Story