रीवा न्यूज: शासकीय हाई स्कूल महुली में कम मैरिट की अतिथि शिक्षक की भर्ती,,

शासकीय हाई स्कूल महुली में कम मैरिट की अतिथि शिक्षक की भर्ती,,
लोक शिक्षण संचालन का आदेश बेअसर

डिजिटल डेस्क रीवा.जिले के त्योथर जनपद पंचायत के शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश को दरकिनार करते हुए प्राचार्य और प्रधानाध्यापक द्वारा मनमानी तरीके से अतिथि शिक्षक भर्ती कर लिया गया है. लोगों का कहना है कि यह केवल एक विधालय की कहानी नहीं है लगभग अधिकांश विद्यालयों में यही हाल है. अधिक मैरिट बाले अतिथि शिक्षक जहां परेशान हैं वही कम मैरिट बाले अतिथि शिक्षक पैसे देकर अतिथि शिक्षक में भर्ती हो गए हैं

लोक शिक्षण संचालन का आदेश बेअसर

बताया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश को दरकिनार करते हुए प्राचार्य द्वारा मनमानी करते हुए कम मैरिट बाले धीरज कुमार मिश्रा का स्कोर 192. 43 अतिथि शिक्षक की भर्ती कर लिया है वही अधिक मैरिट बाले अतिथि शिक्षको को प्राचार्य द्वारा सूचित नहीं किया गया. कौशलेश कुमार भूर्तिया स्कोर 205.57, प्रीति कुशवाहा 197.64, पूजा मिश्रा 197.39, बलवंत कुमार हरिजन इससे वंचित रह गए . जबकि

मैरिट बाले अभ्यर्थो ने लिखित में नहीं दिए हैं कि मैं विद्यालय में ज्वाइन नहीं करेंगे फिर भी प्राचार्य महुली द्वारा मनमानी ढंग से अतिथि शिक्षक की भर्ती कर ली गई है .

ब्लाक के सूची के मैरिट से नही हुई भर्ती

त्योथर ब्लाक के अधिकांश विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानाध्यापको द्वारा अपने चाहेतों को अतिथि शिक्षक में भर्ती कर लिया गया हैं वहीं ब्लाक सूची के अनुसार अतिथि शिक्षक को आमांत्रित ही नहीं किया गया स्थिति यह है कि अतिथि शिक्षक मैरिट लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं .वहीं शासकीय हाई स्कूल महुली प्राचार्य का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित रुप में दिला दो तो कम मैरिट बाले अतिथि शिक्षक को हटा दूं .

टीम गठित कर जांच की किया मांग

त्योथर ब्लाक के सामाजिक विज्ञान वर्ग 2 के अधिक मैरिट वालें अतिथि शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी और रीवा कलेक्टर साहब से मांग किया है कि जहां कम मैरिट बाले अतिथि शिक्षको की भर्ती हुई है टीम गठित कर जांच कराई जाए

त्योथर ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल महुली में सामाजिक विज्ञान वर्ग 2 में अतिथि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर अधिक मैरिट बाले अतिथि शिक्षक न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर करने की बात कह रहे हैं . उनकी मांग है कि जिनकी मैरिट ब्लाक पैनल में अधिक हैं उन अतिथि शिक्षक की भर्ती किया जाए कम मैरिट बाले अतिथि शिक्षक को हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं.


Created On :   16 Sept 2026 5:05 PM IST

Tags

Next Story