Rewa news: सीएमओ और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच अशोभनीय बातचीत का ऑडियो वायरल

सीएमओ और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच अशोभनीय बातचीत का ऑडियो वायरल
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने सीएमओ को किया निलंबित

डिजिटल न्यूज़ रीवा

चाकघाट नगर परिषद के सीएमओ शंखधर पांडेय और एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच कथित बातचीत का आपत्तिजनक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ। ऑडियो में महिला कर्मचारी को कमरे में दो घंटे साथ बिताने के लिए बात करते हुए सीएमओ की आवाज सुनाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान जब महिला कहती है कि घर और दफ्तर में लोगों को पता चल जाएगा तो सामने से कहा जा रहा है घर में बता देना लोक अदालत जा रही हो। किसी को पता नहीं चलेगा। वह हमारी जवाबदारी है। ड्राइवर मेरा है आप टेंशन मत लो। हाल ही में वायरल आडियो की घटना को लेकर कलेक्टर ने जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी त्योंथर को जिम्मेदारी सौंपी। अनुविभागीय अधिकारी की जांच रिपोर्ट में सीएमओ शंखधर पांडेय द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ अत्यंत अमर्यादित एवं अशोभनीय वार्तालाप संबंधी आरोप प्रमाणित पाया गया। इस रिपोर्ट के बाद कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने सीएमओ को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रीवा संभाग में नियत किया गया है। श्री पांडेय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Created On :   16 Sept 2026 1:30 PM IST

Tags

Next Story