मध्यप्रदेश: निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की शान है - मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

मध्यप्रदेश: निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की शान है - मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

डिजिटल डेस्क, सागर। देश में भाजपा मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर हर विधानसभा, मंडल तथा बूथ स्तर पर शक्ति केंद्र बनाए गए हैं एवं मंडलों में कार्य समितियों की बैठक आयोजित की जा रही है। जिसके तहत रविवार को राहतगढ़ मंडल में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक एवं जलंधर में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए ।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल बेमिसाल रहे जिसमें देश में अनेक सफलता के आयाम प्राप्त किए हैं। इसी क्रम में हर मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है। मैं अधिक से अधिक बैठकों में शामिल होने का प्रयास करता हूं क्योंकि हमारे कार्यकर्ता सुझावों का भंडार है उनके सुझाव से पार्टी को जनता से जुड़ने में कई अच्छे सुझाव मिलते हैं इसलिए लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहकर इस तरह की बैठक हमारी प्राथमिकता है। राजपूत ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की शान है जिनके बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है।

उन्होंने जलंधर में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक में कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर एक शक्ति केंद्र बनाते हैं हमारे सभी कार्यकर्ता शक्तिपुंज है जिनका हर घर से नाता है। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना तथा हर व्यक्ति को इन योजनाओं से जोड़ना हमारे कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।

Created On :   5 Jun 2023 4:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story