- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 57 हजार की शराब और बाइक के साथ...
सतना न्यूज: 57 हजार की शराब और बाइक के साथ आरोपी बंदी

डिजिटल डेस्क सतना। मैहर जिले की कोतवाली पुलिस ने टू-व्हीलर पर अवैध शराब की बड़ी खेप ले जा रहे एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी चकमा देकर भाग निकला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को मुखबिर की सूचना हरनामपुर मंडी के पास नाकाबंदी कर एक बाइक को रोका गया, जिसमें दो लोग सवार थे, मगर टीम के करीब पहुंचने से पहले ही पीछे बैठा युवक कूदकर भाग गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान प्रदीप पुत्र मंगलदीन विश्वकर्मा 35 वर्ष, निवासी उतैली, थाना कोलगवां, जिला सतना के रूप में की गई। आरोपी के कब्जे से दो बोरियों में 54 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसके संबंध में वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, लिहाजा 57 हजार रुपए की मदिरा और बाइक जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कायमी की गई। पूछताछ के बाद प्रदीप को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि उसके फरार साथी की पहचान कुलदीप मिश्रा के रूप में करते हुए धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
Created On :   23 Sept 2026 6:52 PM IST










