- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की थमी...
Satna news: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की थमी सांसें
डिजिटल न्यूज़ सतना
मुंबई से वाराणसी जा रहे एक यात्री की बीच सफर में सांसें थम गईं, जिस पर जीआरपी ने सतना में शव को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया और परिजनों को भी खबर भेज दी। जीआरपी के मुताबिक रज्जन यादव 47 वर्ष, बुधवार रात को लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से कामायनी एक्सप्रेस के एस-8 कोच की बर्थ क्रमांक-12 में सवार होकर वाराणसी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन कटनी और मैहर के बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसकी सूचना सहयात्रियों ने रेल अटेंडर को दी, तो उन्होंने कंट्रोल रूम के जरिए सतना जंक्शन में मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराने का आग्रह किया, मगर यहां पहुंचने से पहले ही यात्री की सांसें थम गईं। ऐसे में प्लेटफार्म-2 पर ट्रेन के आते ही जीआरपी ने शव को बोगी से उतारकर जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया और मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचित कर दिया, जो शुक्रवार सुबह सतना पहुंचेंगे, तब उनकी मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   31 July 2026 2:47 PM IST











