Satna News: नाबालिग को बैंगलोर से खोज लाई सिविल लाइन पुलिस टीम

नाबालिग को बैंगलोर से खोज लाई सिविल लाइन पुलिस टीम
पुलिस टीम ने अपहरण के आरोपी को भी हिरासत में लिया है

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन पुलिस ने दो सप्ताह से लापता नाबालिग को खोज निकालते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि बीते 31 मार्च को एक किशोरी बिना बताए घर से कहीं चली गई, जिसके परिजन की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की गई।

इसी बीच साइबर सेल से मिले सुराग पर एक टीम को कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर भेजकर स्थानीय पुलिस की मदद से नाबालिग को खोज निकाला गया, जिसे वापस लाकर कोर्ट में बयान के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस टीम ने अपहरण के आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है।

Created On :   16 April 2026 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story