Satna News: अमरपाटन कस्बे में युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 7 हजार की ठगी

अमरपाटन कस्बे में युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 7 हजार की ठगी
पीड़ित ने टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर कार्ड ब्लाक कराते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी

डिजिटल डेस्क,सतना। अमरपाटन कस्बे में शातिर बदमाशों ने युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 7 हजार की ठगी कर ली, जिसकी शिकायत पीड़ित ने लिखित रूप से दर्ज करा दी है। पुलिस ने बताया कि शिवा पुत्र रमेश सिंह, निवासी अतरहार, जरूरी काम से रविवार दोपहर को अमरपाटन बाजार गया था।

इस दौरान पैसों की जरूरत पड़ने पर एक मेडिकल स्टोर के बगल में संचालित एटीएम बूथ पर पहुंचा, मगर किसी वजह से पैसे नहीं निकले, तभी दो अंजान लोग आए और मदद के बहाने कुछ देर तक कार्ड लेकर मशीन में कुछ करते रहे, फिर तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर कार्ड वापस कर दिया, जिसे लेकर वह लौट गया।

तब सकते में आया पीड़ित

इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल पर दो ट्रांजेक्शन के मैसेज आए, जिसमें 5 हजार और 2 हजार रुपए निकलने की बात पता चली। तब पीडि़त ने अपने पास मौजूद कार्ड चेक किया तो वह दूसरे बैंक और दूसरे व्यक्ति के नाम का निकला। यह बात पता चलते ही पीड़ित ने टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर कार्ड ब्लाक कराते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

Created On :   16 March 2026 1:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story