- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- रामनगर थाना क्षेत्र में जमीन के...
Satna News: रामनगर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में निर्माण सामग्री जलाई

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में जमीन के विवाद पर पूर्व सरपंच ने चचेरे भाई के साथ मिलकर निर्माण सामग्री आग के हवाले कर दिया, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। आगजनी का वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि रामलाल पुत्र रामविशाल सोनी 59 वर्ष, का जमीनी विवाद पूर्व सरपंच राकेश पुत्र रामनाथ पटेल और कमलेश पुत्र रामसुशील पटेल के साथ काफी समय से चल रहा है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने कच्चे मकान को सुरक्षित करने के लिए बाउंड्री का निर्माण शुरू कराया, मगर राकेश के पिता रामसुशील पटेल ने एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर 9 मार्च 2026 तक स्थगन प्राप्त कर लिया, जिसकी नोटिस मिलने पर उन्होंने एसडीएम के समक्ष अपना पक्ष भी रखा था।
यह अवधि समाप्त होने पर 13 मार्च को रामलाल सोनी ने दोबारा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया, जिस पर आरोपी राकेश और कमलेश ने घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए बाहर रखी शटरिंग में आग लगा दी।
इस घटनाक्रम का वीडियो पीड़ित पक्ष ने फोन पर रिकार्ड कर लिया और अगले दिन थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 324(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   16 March 2026 2:04 PM IST












