- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सिविल लाइन थाना अंतर्गत जेल भेजा...
Satna News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत जेल भेजा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि बीते दिनों किशोरी घर पर अकेली थी, तभी आरोपी दुर्गेश उर्फ छोटू पुत्र रामबहोरी दाहिया 29 वर्ष, पानी पीने के बहाने अंदर घुस आया और डरा-धमका कर नाबालिग से दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। आरोपी के जाने के बाद जब परिजन वापस आए तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई और फिर उनके साथ शनिवार शाम को थानेे पहुंची, जहां उसके बयान पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर रविवार को आरोपी दुर्गेश उर्फ छोटू को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Created On :   16 March 2026 2:58 PM IST
Next Story












