Satna News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत बगहा बाइपास में बाइक सवार युवकों से लूट

सिविल लाइन थाना अंतर्गत बगहा बाइपास में बाइक सवार युवकों से लूट
पुल के पास घात लगाकर बदमाशों ने की वारदात

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन थाना अंतर्गत बगहा बाइपास पर अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों से मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया, जिसकी शिकायत पीडि़तों ने थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बगहा निवासी दो युवक शनिवार रात को बाइक पर सवार होकर सोहावल से घर लौट रहे थे, तकरीबन साढ़े 9 बजे बाइपास रोड पर बने पुल से उतरकर सर्विस लेन से होते हुए बगहा बस्ती की तरफ आ रहे थे, तभी अंधेरे में तीन बाइकों पर मौजूद 8-9 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पैसे मांगे, पर जब युवकों ने मना किया तो एक बदमाश ने बाइक चला रहे युवक का फोन छीन लिया और भाग गए।

इस घटना की सूचना पीडि़त ने रात में ही पुलिस को दी, जिस पर खोजबीन शुरू कर दी गई। रविवार देर शाम तक 4-5 संदेहियों को अलग-अलग जगह से हिरासत में ले लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Created On :   16 March 2026 4:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story