- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- आपदा नियंत्रण के साथ कानून व्यवस्था...
Satna News: आपदा नियंत्रण के साथ कानून व्यवस्था में होमगार्ड जवानों की भूमिका अहम

Satna News: होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस शनिवार को मास्टर प्लान स्थित कमांडेंट कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने परेड की सलामी लेते हुए अपने संबोधन में कहा कि आपदा की स्थिति में राहत-बचाव के साथ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में होमगार्ड के जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ये जवान पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।
उपकरणों का किया निरीक्षण, छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित---
परेड की सलामी लेने के बाद कलेक्टर ने एसपी हंसराज सिंह के साथ सभी प्लाटूनों का निरीक्षण किया तो होमगार्ड और एसडीआरएफ के द्वारा आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जीवन रक्षक उपकरणों का भी मुआयना किया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान ही कलेक्टर और एसपी ने होमगार्ड परिवार के प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित करते हुए आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट सुनीत कुमार मिश्र समेत अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।
Created On :   7 Dec 2025 5:52 PM IST














