Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र के नईबस्ती में फायरिंग कर हत्या की कोशिश का दसवां आरोपी बंदी

कोलगवां थाना क्षेत्र के नईबस्ती में फायरिंग कर हत्या की कोशिश का दसवां आरोपी बंदी
इस प्रकरण में 9 हमलावर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र की नईबस्ती में दो माह पूर्व हत्या के इरादे से हमला कर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दसवें आरोपी को पुलिस ने अंतत: गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में 9 हमलावर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 19 दिसंबर की रात को एक दर्जन से ज्यादा बदमाश तीन फोर व्हीलर से भल्ला फार्म के पास नईबस्ती में रहने वाले अमित उर्फ चिंटू यादव और उसके चचेरे भाई दुर्गेश उर्फ गब्बू यादव के घर पर हमला करने के इरादे से पहुंचे, जहां शराब दुकान में कार्यरत राहुल नामक युवक ने गाली-गलौज करते हुए घर की तरफ निशाना साधकर कई राउंड फायर भी किया, मगर हल्ला-गुहार होने पर बदमाश भाग निकले।

पूर्व में पकड़े जा चुके हैं 9 हमलावर

इस घटना की रिपोर्ट मिलने पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने पूर्व में 9 आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन रितेश उर्फ मंटू पुत्र गणेश भुजवा 21 वर्ष, निवासी डगडीहा समेत कुछ आरोपी फरार रहे। ऐसे में खोजबीन जारी रखते हुए दो माह बाद 18 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर डगडीहा में दबिश देते हुए आरोपी रितेश को पकड़ लिया गया।

Created On :   19 Feb 2026 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story