- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- गो-हत्या कर मांस बेचने की साजिश का...
Satna News: गो-हत्या कर मांस बेचने की साजिश का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर पुलिस ने गो-हत्या कर मांस बिक्री की तैयारी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुाताबिक मोहरबा निवासी मोहम्मद तौफीक पुत्र अब्दुल सत्तार 43 वर्ष, ने मोहम्मद बकरीदी पुत्र मोहम्मद यूसुफ 60 वर्ष, निवासी वार्ड 11 मंसूरी मोहल्ला-अमरपाटन, के साथ मिलकर 4-5 दिन पहले गांव के आसपास घूम रही लावारिश गाय को पकड़कर घर के पास बांध दिया।
आरोपियों ने मोहर्रम पर गो-वध कर मांस बेचने का प्लान बनाया, जिसके तहत बुधवार की रात को तौफीक ने धारदार हथियार से गाय की हत्या कर दी, तभी किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया, जिस पर एक टीम ने फौरन गांव में दबिश देते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसने पूरे प्लान में बकरीदी के शामिल होने का खुलासा किया।
ऐसे में देर रात अमरपाटन में छापा मारकर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ के बाद बीएनएस की धारा 325 और गोवंश प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 5 व 9 के तहत कायमी कर गुरुवार सुबह आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।
Created On :   26 Jun 2026 3:58 PM IST












