MP News: रीवा में EOW का बड़ा एक्शन, फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी करने पर जनपद पंचायत मैहर के तत्कालीन सीईओ समेत 6 पर दर्ज की FIR

रीवा में EOW का बड़ा एक्शन, फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी करने पर जनपद पंचायत मैहर के तत्कालीन सीईओ समेत 6 पर दर्ज की FIR
अपात्र व्यक्तियों का नाम बीपीएल सूची में जोड़े जाने और फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी कर भ्रष्टाचार किए जाने आपराधिक प्रकरण ईओडब्ल्यू रीवा में दर्ज किया गया है।

डिजिटल डेस्क, सतना/मैहर। अपात्र व्यक्तियों का नाम बीपीएल सूची में जोड़े जाने और फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी कर भ्रष्टाचार किए जाने आपराधिक प्रकरण ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) रीवा में दर्ज किया गया है। अब तक की जांच में कुल 111 अपात्र हितग्राहियों के नाम फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किया जाना पाया गया।

यह भी पढ़े -ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी और नकली कृषि उत्पाद बेचने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

EOW रीवा ईकाई के पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में तत्कालीन जनपद पंचायत मैहर के सीईओ बेदमणि मिश्रा समेत 6 आरोपी नामजद किए गए है जबकि अन्य कुछ आरोपी अज्ञात है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

Created On :   25 Jun 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story