MP News: प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में 33 प्रतिशत महिलाएं, कुल 147 सदस्य, ओरछा में होगी पहली बैठक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी। पिछली कार्यसमिति के मुकाबले इस बार सदस्यों की संख्या कम है। इस बार की प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा नेतृत्व ने कार्यसमिति में सभी वर्गों, समाजों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रयास किया गया। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों की अलग सूची भी बनाई गई है। कार्यसमिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यसमिति का गठन भाजपा के सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के आधार पर किया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 15 जुलाई के आसपास ओरछा में होगी। प्रदेश कार्यसमिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह दी गई है। मुस्लिम समाज से बिलकिस जहां को कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। कार्यसमिति बिलकिस जहां एकमात्र मुस्लिम महिला हैं।
कार्यसमिति में 35 महिलाएं
प्रदेश कार्यसमिति में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत नीति का ख्याल रखा गया। महिलाओं में सावित्री ठाकुर, सम्पतिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, संध्या राय, हिमाद्री सिंह, कविता पाटीदार, सुमित्रा वाल्मीकि, माया नारोलिया, रक्षा सिरोनिया, इमरती देवी, विनोद पंथी, ललिता यादव, ममता गुप्ता, मनीषा पाठक, रीति पाठक, प्रेमवती खैरवार, मीना सिंह मांडवे, ज्ञानवती, स्वाति गोडबोले, नंदिनी मरावी, लता एलकर, नीता पटेरिया, वैशाली महाले, ज्योति डेहरिया, सविता दीवान, हेमलता कुम्भारे, बिलकिस जहां, मालिनी गौड़, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, उषा ठाकुर, रंजना बघेल, अर्चना चिटनिस, गायत्री राजे पंवार को जगह दी गई है।
यह भी पढ़े -प्रभारी मंत्री 15 अगस्त को बताएंगे जिलों में कितना हुआ विकास, विश्राम घाट पर होगी मृत्यु पंजीयन की व्यवस्था
मुख्यमंत्री यादव सहित केंद्रीय और राज्य मंत्री शामिल
प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया , उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को शामिल किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को कार्यसमिति में जगह मिली है। सरकार के मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन कश्यप और कृष्णा गौर को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं समिति में सिंधिया गुट से ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों में मंत्री तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, रक्षा सिरोनिया, इमरती देवी महेंद्र सिंह सिसोदिया को जगह मिली है। आगामी समय में आवश्यकता अनुसार चर्चा कर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जायेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट जल्द आएगी। इनमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और प्रकोष्ठों के संयोजक विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल रहेंगे।
Created On :  

