Satna news: 79 हजार की शराब से लोड वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सतना
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागौद पुलिस ने 79 हजार की शराब से लोड वाहन जब्त कर एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर बारापत्थर से सेमरवारा की तरफ जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई। इसी दौरान लोडर क्रमांक एमपी 19 जेडएन 8914 तेजी से आया, जिसको रोककर तलाशी ली गई तो पीछे की तरफ 12 पेटी में 113 लीटर अंग्रेजी शराब लोड मिली, जिसकी कुल कीमत 79 हजार 40 रुपए निकाली गई, मगर चालक भीम सिंह पुत्र मौजीलाल लोधी 29 वर्ष, निवासी भटवा टोला-सेमरवारा, के पास मदिरा परिवहन का कोई दस्तावेज नहीं मिला।
आबकारी अधिनियम में अपराध दर्ज ---
पुलिस टीम ने 8 लाख कीमत के वाहन और 79 हजार की शराब को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया, जिसे थाने ले जाकर कड़ाई से सवाल-जवाब किए गए, तो उसने अवैध बिक्री के लिए नशे की खेप ले जाने का खुलासा कर सप्लायर समेत पार्टनरों के नाम उगल दिए। तब आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गुरुवार सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में एसआई श्यामलाल रावत, प्रधान आरक्षक महेन्द्र साकेत, आरक्षक नरेन्द्र चौधरी और सतेन्द्र चतुर्वेदी ने अहम भूमिका निभाई।
Created On :  
