Seoni News: पार्षद पद के उपचुनाव में 527 मतों से जीती भाजपा प्रत्याशी

पार्षद पद के उपचुनाव में 527 मतों से जीती भाजपा प्रत्याशी
  • नगर पालिका के वार्ड क्रमांक ११ के पार्षद पद के उपचुनाव
  • पार्षद पद के उपचुनाव में 527 मतों से जीती भाजपा प्रत्याशी

Seoni News: नगर पालिका के वार्ड क्रमांक ११ के पार्षद पद के उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी निधि दुबे ५२७ वोट से जीत गई। गुरुवार को मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में संपन्न हुई। ईवीएम के माध्यम से हुई मतगणना में अभ्यर्थी श्रीमती दुबे 527 मतों से विजय हुई। उन्हें 817 मत तथा कांग्रेस की ओर से अभ्यर्थी आरती शाह को 290 मत प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संस्कृति जैन ने विजय अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर प्रेक्षक पी के वर्मा, अपर कलेक्टर सीएल चनाप सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Created On :   11 July 2025 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story