सिवनी न्यूज: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के कारण की थी हत्या

पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के कारण की थी हत्या
खेत में मिला था शव, सात आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज सिवनी छपारा थाना अंतर्गत जूनापानी बंजर गांव के पास मक्के के खेत में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में हत्या के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या गला दबाकर और सिर पर चोट पहुंचाकर की गई थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं,जांच के दौरान सामने आए गौवंश वध के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि दो फरार हैं। ज्ञात हो कि 14 सितंबर को वीरनलाल इनवाती का शव खेत मच्छरदानी में लिपटा में मिला था।

इसलिए की थी हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी दसराम उइके ने बताया कि बडग़ा के दिन उसने घनश्याम उइके, रमेश मर्सकोले और वीरनलाल के साथ रमेश के खेत में गौवंश काटकर उसका मांस गांव में बेचा था। कुछ दिन पहले दसराम की पत्नी के साथ वीरनलाल को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात को लेकर दसराम में आक्रोश था। पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को वीरनलाल जब मांस लेकर खेत की मेढ़ से अकेला घर लौट रहा था, तभी दसराम ने पीछे से धक्का देकर उसे गिरा दिया। हाथापाई के बाद जमीन पर पटककर हाथों से उसका गला दबा दिया। हत्या के बाद दसराम ने रमेश और घनश्याम को बुलाया। तीनों ने शव को खेत के कुएं में फेंक दिया था।

कुएं से निकाल शव ठिकाने लगाया

पुलिस के अनुसार दो दिन बाद वीरनलाल का शव पानी में उतराने लगा तो आरोपियों ने शव को बाहर निकाला और मच्छरदानी में बांधा और नाले के किनारे फेंककर ऊपर से सूखे सागौन के पत्ते डाल दिए। गौवंश वध के मामले में भी पुलिस ने हत्या के आरोपी दसराम, घनश्याम और रमेश के अलावा असरु उइके, धनीराम धुर्वे, कमलसिंग परते और राकेश उइके को गिरफ्तार किया गया है।


Created On :   19 Sept 2026 4:17 PM IST

Tags

Next Story