- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- बाघिन का सड़ा-गला शव मिलने का...
Seoni News: बाघिन का सड़ा-गला शव मिलने का मामला, संदिग्धों से पूछताछ जारी, जांच में जुटी टीम

Seoni News: रूखड़ वन परिक्षेत्र के बफर एरिया में बाघिन का सड़ा-गला शव मिलने के मामले में वन विभाग ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि बाघिन के पंजों और दांतों को बाहर बेच दिया गया है। हालांकि इसको लेकर विभागीय टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
ज्ञात हो कि रूखड़ क्षेत्र के मासूरनाला के पास शनिवार की सुबह रेत में दबा हुआ बाघिन का सड़ा गला शव मिला था। उसके चारों पंजे और तीन दांत गायब थे। बाघिन की पहचान पी 42 के रूप में की गई थी।
गर्मी बढ़ते ही शिकारियों की घुसपैठ से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके पूर्व में भी शिकार के मामले सामने आ चुके हैं। गर्मी में वन्यजीव भोजन पानी की तलाश में गांव की ओर आते हैं या फिर भटककर दूसरे स्थान पर आते हैं। इसका फायदा शिकारियों को मिलता है।
Created On :   28 April 2025 1:13 PM IST
Next Story















