- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना,...
Seoni News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, श्वानों के हमले से बचा बालक

- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
- श्वानों के हमले से बचा बालक
Seoni News: शहर में आवारा श्वानों का आतंक बढ़ गया है। शास्त्री वार्ड में श्वानों के झुंड ने एक बालक पर हमला करने की कोशिश की। वहां से गुजर रहे एक शख्स के कारण बच्चा सुरक्षित बच गया। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार शास्त्री वार्ड में एक बालक ट्यूशन से पैदल अपने घर जा रहा था। तभी उस पर श्वान हमला करने दौड़ पड़े। बालक स्कूटी के पास छिप गया। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने यह नजारा देख तत्काल श्वानों को वहां से भगाया और बच्चे को घर तक पहुंचाया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही कान्हीवाड़ा के पास आवारा श्वानों के हमले एक बच्ची की मौत हो गई थी। इसके पूर्व भी श्वानों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे श्वानों का आंतक बढ़ा है।
Created On :   14 Sept 2025 5:12 PM IST