फिर तेंदुए ने किया शिकार , दहशत में लोग

वन विभाग से बंदोबस्त करने की मांग

डिजिटल डेस्क, आरमोरी(गड़चिरोली) तहसील के कासवी टोली गांव परिसर के जंगल में इन दिनों तेंदुए, बाघ, समेत वन्य प्राणियों का विचरण होने से नागरिकों में भय का माहौल है। अब वन्यप्राणियों को गांव की ओर रुख होकर पालतू जनवरों को अपना निवाला बना रहे हंै। तहसील के कासवी टोली गांव में तेंदुए का दहशत होकर दो दिन रात के समय तेंदुए गांव में प्रवेश कर पालतू जानवर का शिकार रहे हैं। 13 मई को कासवी टोली निवासी कांदोर के घर में प्रवेश कर तबेले में बंधे बकरी को निवाला बनाया। वहीं 14 मई को गौशाला में प्रवेश कर गाय के बछड़े को निवाला बनाया, जिससे ग्रामीण दहशत में है। वनविभाग तत्काल तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।

Created On :   17 May 2023 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story